
*
//समाचार//
विकास खंड शिक्षा अधिकारी न ली ब्लॉक के सभी प्राचार्यों की ऑनलाइन मीटिंग
कोरबा//पोड़ी उपरोड़ा आज दिनांक 22.09.2025 को आदरणीय विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री KR दयाल सर के द्वारा पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के समस्त प्राचार्य साहेबानों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ऑनलाइन गूगल मीटिंग आहूत की गई जिसमें JD साहब बिलासपुर के द्वारा दिये गये 30-35 बिंदु के निर्देशों का अक्षरश: पालन करने हेतु कहा गया। सभी प्राचार्य एवं Cac के द्वारा पूरे लगन एवं ईमानदारी से सभी बिंदुओं पर कार्य करने एवं ब्लॉक को शिक्षा के क्षेत्र मे आगे बढ़ाने हेतु आश्वास्त किया गया। निर्देश के मुख्य बिंदु निम्न प्रकार है -*
1. Cac पहले अपने विद्यालय में 03 कालखण्ड अध्यापन करावें उसके बाद ही अन्य विद्यालय में निरीक्षण हेतु जाये।
2. प्राचार्य एवं Cac नियमित रूप से सभी विद्यालय का निरीक्षण करें एवं कमियों को टीप करते हुए सुधार करावें।
3. शिक्षकों द्वारा नियमित रूप से डेली डायरी संधारित किया जावें एवं उसी अनुरूप अध्यापन कराया जावें
4. कोई भी आदेश जारी हो तो वो प्राचार्य एवं Cac के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी हो।
5. नाश्ता एवं MDM समय से मीनू आधारित एवं उचित मात्रा में दिया जावें।
6. किचन शेड की साफ सफाई एवं रख-रखाव पर विशेष ध्यान देवें।
7. श्रीमती सोना साहू से संबंधित सभी केस को अमान्य किया जाना है।
8. सभी कर्मचारियों को ekosh पोर्टल में ekyc के पश्चात ही माह सितम्बर का वेतन भुगतान किया जावें
9. तिमाही परीक्षा एवं मासिक मूल्यांकन का रिकार्ड दुरुस्त रखें।
10. अब RTI की सभी जानकारी पोर्टल के माध्यम से दिया जाना है। जवाब भी ऑनलाईन पोर्टल में अपलोड करना है।
11. 01 नवंबर 2000 के पूर्व के सभी निर्माण की डेटा रखना है एवं जानकारी देना है।
12. स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम संचालित कर फोटो नियमित रूप से शेयर करें।
13. प्राचार्य एवं Cac भी एक दिन पूर्व अपनी डायरी बनायेंगे और निरीक्षण करेंगे।
14. U DISE DATA कार्य 10 अक्टूबर तक 100% पूर्ण कर लिया जावे।
15. विद्यालय समय में कोई भी शिक्षक ब्लॉक कार्यालय न आवें। प्राचार्य/Cac से सहमति प्राप्त कर शाम 04.30 से 05.30 तक ऑफिस कार्य करावें।
16. सभी संकुल में मॉडल स्कूल तैयार करना है। इस हेतु अभी से तैयारी शुरु करें।
17. पूरे लगन एवं श्रद्धा से कार्य करें।
18. जो भी निर्माण कार्य चल रहा है उसे 10 अक्टूबर तक पूर्ण कराने का प्रयास करें।
19. युक्तियुक्तकरण के तहत जो शिक्षक अभी तक ज्वाइनिंग नही किए है उसकी जानकारी ब्लॉक में देवें।
20. 10 अक्टूबर 2025 तक सेवा पुस्तिका मूल प्रति अद्यतन करना है।
21. लम्बे समय से कार्य कर रहे बाबुओं का प्रभार बदला जावें।
22. छात्रवृत्त्ति भुगतान के समय अब बैक द्वारा किसी भी प्रकार का कमीशन नही काटा जायेगा।
23. केम्प लगाकर सभी पात्र बच्चों के स्थायी जाति प्रमाण पत्र बनवाया जावें।
24. पाठ्य पुस्तक प्राप्त/वितरण/शेष आदि की जानकारी नए प्रपत्र में देना है।
25. शिक्षा गुणवत्ता के तहत् बच्चों के कक्षानुरूप बेसिक ज्ञान होना ही चाहिए।
26. शिक्षकों का वेष-भूषा सादगीपूर्ण होना चाहिए। जींस- टी शर्ट में कोई भी शिक्षक विद्यालय न आएं।

