Fri. Sep 20th, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

दुष्कर्म व दहेज प्रताड़ना का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
अहमद रजा खान
जोनल ब्यूरो चीफ देवीपाटन मंडल
इंडिया शान टीवी

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर दुष्कर्म व दहेज प्रताड़ना के वांछित अभियुक्त- विनय चौहान उर्फ राकेश चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने अपनी विधवा भाभी के साथ शादी करने के नाम पर शारीरिक सम्बन्ध बनाये थे तथा बाद में शादी करने से मना कर दिया था तथा सास ससुर के साथ मिलकर दहेज की बात को लेकर प्रताड़ित करते हुए घर से भगा दिया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना वजीरगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-

  1. विनय चैहान उर्फ राकेश चौहान पुत्र नरसिंह चौहान नि0 ग्राम हथिनाग खोसियालपुरवा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-

  1. मु0अ0सं0-61/23, धारा 498ए,376,323 भादवि थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
व0उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार गौतम मय टीम।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *