Mon. Aug 18th, 2025 10:06:46 PM
IndiaShan Times YouTube Channel

पीडब्ल्यूएस शिक्षालय निर्माण व संचालन समिति में नरेंद्र सिंह राठौड़ व आशा कंवर जोधा को राज्य जबकि संगीता छंगाणी व मनीषा भटनाकर को जिला का मिला दायित्व

— 1 ईंट 1 रूपये से शिक्षालय निर्माण।

अयोध्या। एनजीओ पीडब्ल्यूएस द्वारा 1 ईंट 1 रूपये के जन सहयोग एवं सहयोगी संस्था राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के सहयोग से अयोध्या विकास क्षेत्र के परम शक्ति धाम गोरसरा शुक्ल में निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय निर्माण व संचालन के अभियान को राजस्थान में गति देने के लिए नरेंद्र सिंह राठौड़ को प्रदेश अध्यक्ष जबकि आशा कंवर जोधा को प्रदेश अध्यक्षा (महिला विंग) बनाया गया है वहीं संगीता छंगाणी को जोधपुर का जिलाध्यक्षा जबकि मनीष भटनागर को जिला सदस्यता प्रभारी जोधपुर बनाया गया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए संगठन प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि नरेंद्र सिंह राठौड़, आशा कंवर जोधा, संगीता छंगाणी तथा मनीषा भटनागर संगठन के वरिष्ठ सहयोगी हैं और लंबे समय से इनका कार्य सराहनीय रहा है इसीलिए संगठन और पीडब्ल्यूएस शिक्षालय निर्माण व संचालन समिति के पुनर्गठन में एक बार पुनः इन पर विश्वास करते हुए इन्हें उपरोक्त जिम्मेदारी दी गई है। संगठन को विश्वास है कि इन साथियों के दायित्व निर्वहन के साथ पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के निर्माण में गति आएगी।

अहमद रजा खान
जोनल ब्यूरो चीफ देवीपाटन मंडल
इंडिया शान टीवी

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *