Fri. Sep 20th, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

भईया जी का दाल भात परिवार का पांचवा भव्य वार्षिकोत्सव संपन्न

—भूख मुक्त भारत अभियान।

प्रयागराज। भूखी मानवता को समर्पित भूख मुक्त भारत अभियान पर कार्य कर रहे संगठन भईया जी का दाल भात परिवार का आज पांचवा भव्य वार्षिकोत्सव कविता संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता गोरखपुर से पधारे दुर्गा राय जी ने किया तथा मुख्य अतिथि शांतनु जी महाराज रहे।
जानकारी के अनुसार तीर्थराज प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर बंधवा वाले बड़े लेटे हनुमान मंदिर के सामने प्रतिदिन शाम 5 बजे से चल रहे अन्न क्षेत्र भईया जी का दाल भात परिवार का आज पांचवा वार्षिकोत्सव बड़े ही भ्व्यतत के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गोरखपुर से पधारे दुर्गा राय जी ने किया जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व विख्यात कथा व्यास शांतनु जी महाराज रहे।
बता दें कि मां काली शक्ति साधना केंद्र के मुख्य साधक पंडित गुड्डू मिश्रा के संरक्षण में चल रहे भईया जी का दाल भात परिवार द्वारा प्रतिदिन शाम 5 बजे से जरूरतमंदों में भोजन प्रसाद का वितरण किया जाता है। आज के कार्यक्रम में कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका व विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हुए विशिष्ट व्यक्तियों ने सहभागिता की व तमाम सामाजिक संगठन से संबंधित लोग सम्मिलित रहे। आज के कार्यक्रम में
शिव प्रकाश मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा महानगर अध्यक्ष संगम, महापौर गणेश केसरवानी, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, माननीय न्यायमूर्ति, रिटायर्ड आईजी केपी सिंह, आर के पाण्डेय एडवोकेट, सतीश चंद्र मिश्रा एडवोकेट संत मुरारी दास जी, संत समर्थ रामदास, जय प्रकाश, रजिया सुल्तान, आशीष महाराज, देवानंद त्रिपाठी, वेद प्रकाश शुक्ला, गौरव पांडे, निखिल, अभिषेक, बाल गोविंद मिश्र आदि सैकड़ों समाजसेवी उपस्थित रहे।

अहमद रजा खान
जोनल ब्यूरो चीफ देवीपाटन मंडल
इंडिया शान टीवी

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *