Fri. Sep 20th, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

सरकार की विभिन्न सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र

ब्यूरो बांदा

“मिशन रोजगार” के अंतर्गत रविवार को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने लोग भवन सभागार लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, और विद्युत सेवा आयोग के माध्यम से राज्य सरकार की विभिन्न सेवाओं में कुल 1782 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण कर शुभारंभ किया गया।
जिस क्रम में रविवार को जनपद बांदा के आयुक्त सभागार में मंडल के चारों जनपदों के 151 नव चयनित कर्मचारियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण मंडला आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी के कर कमलों द्वारा किया गया जिसमें आईसीडीएस के 54 कर्मचारी, विद्युत विभाग के 12, आयुष विभाग के 11 कर्मचारी तथा स्वास्थ्य विभाग के 36 वा मंडल स्तर के 2 दंत चिकित्सक कर्मचारियों को नियुक्त पत्रों का वितरण किया गया। आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए नव चयनित कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने कार्य एवं दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया और कहां की चयन के बाद ही असली कार्य करने का मौका मिला है मात्र यह नौकरी का उद्देश्य नहीं है यह सेवा भाव का उद्देश्य आप सभी के मन, मस्तिष्क में होना चाहिए और अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करना और इसका अक्षरशः पालन किया जाना चाहिए उन्होंने कहा कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार का देश एवं प्रदेश के लिए लक्ष्य बहुत बड़ा है जिसका निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का चयन मिशन रोजगार के माध्यम से किया जा रहा है और विकसित भारत की संकल्पना के साथ-साथ विकसित उत्तर प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। चयनित अभ्यर्थियों में आयुष विभाग के डॉक्टर प्रतिमा त्रिपाठी, डॉक्टर हिमांशी सिंह, डॉक्टर नेहा, डॉक्टर अनिल गुप्ता, डॉक्टर उपासना मिश्रा, डॉक्टर माधुरी, डॉक्टर दिलीप कुमार गुप्ता, डॉक्टर ओम पांडे, डॉक्टर देवांशी अग्रवाल, डॉक्टर धीरेंद्र द्विवेदी, डॉक्टर कृष्ण बिहारी, विद्युत विभाग में जीवेश सिंह, शोभित गुप्ता, संदीप कुमार, शिफा, रवि नामदेव, विनोद कुमार, राघवेंद्र सोनी, भूपेंद्र कुमार, सुधीर, मुकेश कुमार तथा योग प्रशिक्षक में सिखा देवी, प्रशांत कुमार, रेनू, ज्ञान प्रकाश, मालती देवी, सुरेश शर्मा, जिला कार्यक्रम विभाग में ममता देवी, आशा देवी, राजकुमारी, कुसुम पटेल, सरोज देवी, वंदना, कपूरी देवी, राजकुमारी अहिरवार, राजकुमारी रैकवार, राम तथा मनरेगा विभाग में अखिलेश प्रजापति, राकेश कुमार, अंबुज कुमार, किरण देवी, संजय कुमार सहित इत्यादि अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन अपर आयुक्त प्रशासन अमरपाल सिंह ए0डी0 स्वास्थ्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता विद्युत साहित्य इत्यादि मंडल के संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी गण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *