Fri. Sep 20th, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

विशाल मंडलीय व्यापारी सम्मेलन का हुआ आयोजन

बांदा जनपद में शनिवार को भार‌तीय जनता पार्टी की ओर से मण्डपम सभागार में विशाल मडलीय व्यापारी समेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संयोजक विनीत शारदा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों और कार्यक्रमों का परिणाम है कि आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। शारदा ने कहा है कि भारत के व्यापारियों के हित में प्रधानमंत्री ने जितनी भी योजनाएं शुरू की है उन्ही का परिणाम है कि भारत आज देश की पाँचवी अर्थव्यवस्था बन गया है। उत्तर प्रदेश शासन के जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार व्यापारियों के दम पर बनती है और सरकार व्यापारियों के हित में काम कराती है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद साँसद आर के सिंह पटेल कहा कि व्यापारियों के सहयोग इस वार चार सौ पार वाली सरकार बनेगी हमीरपुर साँसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल  कि केंद्र की मोदी सरकार और मोदी सकार की नीतियों से आज देश और प्रदेश में बाजर क्षेत्र निरंतर प्रगति कर रहा है और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिस्चित हो सकी है। मुख्य वक्ता और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापर मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्वा ने कहा कि 2024 में एक बार फिर सभी व्यापारी मिलकर केंद्र में अपनी नरेंद्र मोदी सरकार बनायेंगे। कार्यक्रम संयोजक और भाजपा के जिलामंत्री डॉ. मनीष कुमार गुप्ता ने आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया और कार्यक्रम की सफलता के लिए व्यापारियों को शुभकामनायें दी। इसके पूर्व नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, कर्वी नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किये। हिन्दू शेर सेना व भाजपा समर्थक मंत्र के प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता ने अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यउम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील फटेल. नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *