Fri. Sep 20th, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

ब्यूरो रिपोर्ट जगदीश तिवारी

रायबरेली,28 फरवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उ0प्र0 पुलिस अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु

₹2,310 करोड़ से अधिक के 144 निर्माण कार्यों का लोकार्पण लखनऊ से किया गया। उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल द्वारा इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में साइबर थाने के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया तथा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। मुख्यमंत्री द्वारा प्रशासनिक भवन एवं आवासीय भवन, पुलिस चौकी प्रशासनिक भवन, थानों पर हॉस्टल, बैरक व विवेचना कक्ष, पुलिस लाइन में पुरुष हॉस्टल, ए.टी.एस. फील्ड यूनिट कार्यालय, पुलिस लाइन, पी.ए.सी. वाहिनी, यू.पी.एस.एस.एफ. वाहिनी एवं पुलिस थानों में मेडिकल कक्ष आदि का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा 75 जनपदों के 1523 पुलिस थानों में साइबर सेल, 57 जनपदों में साइबर क्राइम पुलिस थाने, 18 मंडल मुख्यालयों पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाने, 8 जनपदों में भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई तथा प्रयागराज एवं कुशीनगर में पर्यटन थाने का शुभारंभ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *