Sat. Sep 21st, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

बांदा जनपद में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया रामनवमी का पर्व

रामनवमी के इस पावन पर्व पर देश भर में कई प्रकार से लोग खुशियां मनाते हैं, बुधवार को रामनवमी के पर्व के शुभ अवसर पर भक्तो में एक नई उमंग और उल्लास देखने को मिला। बांदा जनपद में रामनवमी पर्व के मद्देनजर भव्य शोभा यात्राएं निकाली गई तो कहीं पर ढोल नगाड़े बजाते हुए भक्त दिखाई दिए तो कहीं पर डीजे के धुन में लोग मदमस्त होते दिखाई पड़े। आपको बता दे कि बांदा जनपद में जगह – जगह पर रामनवमी के पर्व पर कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं शहर क्षेत्र में भक्तो ने बैंड बाजे के साथ ही साथ डीजे की धुन में नाचते गाते नजर आए। पूरे शहर भर में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं दूसरी तरफ सुबह से ही मंदिरों में भगवान के दर्शनों के लिए लोगो का तांता लगा रहा। जय श्री राम के नारों के साथ पूरा शहर गूंजता रहा। भक्तो ने श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में तरह – तरह की झांकियां निकाली तथा डीजे में मस्त मगन होते हुए अपनी खुसी जाहिर की। शहर भर में रामनवमी के पावन पर्व पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *