Fri. Sep 20th, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो में अभिजीत कुमार सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व अविनाश कुमार सिंह बने राष्ट्रीय सचिव

— राष्ट्रीय कोर कमेटी में सम्मिलित।

प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने झारखंड के देवघर निवासी अभिजीत कुमार सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व अविनाश कुमार सिंह चंचल को राष्ट्रीय सचिव बनाने के साथ दोनो को राष्ट्रीय कोर कमेटी में भी सम्मिलित किया है।
उपरोक्त के संदर्भ में मुख्यालय से जानकारी देता हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह चंचल को उनके उत्कृष्ट सामाजिक सेवा कार्य, शिक्षालय – देवालय निर्माण में रुचि व संगठन के प्रति समर्पण की भावना के चलते प्रमोशन देते हुए राष्ट्रीय सचिव व राष्ट्रीय कोर कमेटी का सदस्य बनाया गया है जबकि युवा समाजसेवी अभिजीत कुमार सिंह को उनके राष्ट्रव्यापी सामाजिक योगदान व संगठन के प्रति समर्पण के चलते राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय कोर कमेटी का सदस्य बनाया गया है। संगठन के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों व वैलेंटियर ने अभिजीत व अविनाश को बधाई देते हुए संग्रहण विस्तार के साथ संगठन के उद्देश्य को आगे बढ़ाने में सफलता हेतु विश्वास व्यक्त किया है।

अहमद रजा खान
जोनल ब्यूरो चीफ देवीपाटन मंडल
इंडिया शान टीवी

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *