Fri. Sep 20th, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

इंडिया गठबंधन की समन्वय बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय ने भाजपा पर साधा निशाना

बांदा जनपद में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने मंगलवार को इंडिया गठबंधन की समन्वय बैठक के क्रम में 44 वीं लोकसभा क्षेत्र बांदा पहुंचकर कांग्रेस और सपा व आप पार्टी एवम अन्य गठबंधन के सहयोगी राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं की बैठक कर इंडिया गठबन्धन प्रत्याशी को जिताने की अपील की और मोदी सरकार पर किसानों को बर्बाद करने व नौजवानों को नौकरी न दे पाने का आरोप लगाया और कहा कि 2024 में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर कांग्रेस इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है। अविनाश पांडे ने समन्वय बैठक में जननेता राहुल गांधी के संदेश को भी नेताओं कार्यकर्ताओं को बताया और 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी से सामूहिक रुप से जुटकर इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी को जिताने की अपील की। राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा देश के लोकतंत्र को बचाने व देश की एकता भाईचारा के लिए 4000 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा और 6700 किलोमीटर की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उद्देश्य लोकतंत को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के लिए दिन रात जुटकर जिताने का भी संदेश दिया।
उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने समन्वय बैठक में कहा कि यह चुनाव देश के संविधान, जनता का अधिकार, वंचितों का आरक्षण और बच्चों का भविष्य बचाने का चुनाव है। भाजपा में सिर्फ एक दो उद्योगपति के लिए काम किया गया है। आपको समय से सरकार DAP भी नही दे पाई, मोदी को युवाओं के रोजगार की चिंता नहीं है, जनता भाजपा का काला सच जान चुकी है और बीजेपी को हराने को तैयार बैठी है आप सब जनता के मूड को समझे और चुनाव में जुट जाएं। पाण्डेय ने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार में किसानों के खिलाफ तीन काले क्रूर कृषि कानून लाये गये थे, उन काले कानूनों के विरोध में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व मे विरोध किया गया जिस पर भाजपा सरकार को उन काले कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ा। हमने एक बार फिर वादा किया है कि 2024 में कांग्रेस इंडिया गठबंधन सरकार बनते ही किसानो का कर्ज माफ किया जायेगा। पांडे ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही ‘‘अग्निवीर योजना’’ को तुरंत रद्द किया जायेगा और पुरानी स्थायी भर्ती प्रक्रिया फिर से लागू करायेगी।
इस दौरान नेत्री कृष्णा सिंह पटेल (समाजवादी पार्टी) इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी 48 बांदा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र ने समन्वय समिति की बैठक में कहा कि– नरेंद्र मोदी ने अपने अरबपति मित्रों का 1,60,00,00,00,00,000 मतलब 16 लाख करोड़ रुपया कर्जा माफ किया है!
इतने पैसों से: 16 करोड़ युवाओं को 1 लाख रू साल की नौकरी मिल सकती थी, 16 करोड़ महिलाओं को 1 लाख रू साल देकर उनके परिवारों की जिंदगी बदली जा सकती थी, 10 करोड़ किसान परिवारों का कर्ज़ माफ कर अनगिनत आत्महत्याएं रोकी जा सकती थी, पूरे देश को 20 वर्षों तक मात्र 400 रू में गैस सिलेंडर दिया जा सकता था, 3 साल तक भारतीय सेना का पूरा खर्च उठाया जा सकता था, दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज के हर युवा की ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई मुफ्त की जा सकती थी।
उन्होंने कहा कि जो पैसा ‘हिंदुस्तानियों’ के दर्द की दवा बन सकता था, उसे ‘अडानियों’ की हवा बनाने में खर्च कर दिया गया। देश नरेंद्र मोदी को इस कृत्य के लिए कभी माफ नहीं करेगा। अब हाथ बदलेगा हालात – कांग्रेस हर हिंदुस्तानी की प्रगति के लिए सरकार चलाएगी।

उन्होंने कहा कि ये चुनाव विचारधारा का चुनाव है और
एक तरफ RSS-BJP संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है। दूसरी तरफ INDIA गठबंधन उसको बचाने में लगा है। चुनाव में 2-3 बड़े मुद्दे हैं- बेरोजगारी, महंगाई, भागीदारी लेकिन भाजपा 24 घंटे लोगों को गुमराह करने में लगी रहती है, मुद्दों के बारे में वह बात नहीं करते हैं। प्रधानमंत्री का कहना है कि इलेक्टोरल बॉण्ड का सिस्टम पारदर्शिता के लिए लाया गया था। अगर ऐसा था तो उस सिस्टम को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द क्यों किया? कॉन्ट्रैक्ट किसी कंपनी को मिलता है, उसके तुरंत बाद कंपनी BJP को चंदा देती है। इलेक्टोरल बॉण्ड स्कीम दुनिया का सबसे बड़ा भष्ट्राचार है। पूरा देश जानता है प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के चैंपियन हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि “आज किसान दुखी है, भाजपा ने जो वादे किए थे वो हर बात झूठी निकली, न किसान की आय दुगनी हुई, न नौजवानों को रोजगार मिला, जो सपने दिखाए थे विकास के वो भी अधूरे हैं।
इलेक्टॉरल बॉन्ड ने इनका बैंड बजा दिया। यह सभी भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है। लूट और झूठ भाजपा की पहचान बन गई है INDIA गठबंधन एक नई उम्मीद है। राहुल गांधी का देश के लिए लाया गया मैनिफेस्टो, देश की जनता को नई खुशहाली प्रदान करेगा।”

इस दौरान समन्वय समिति की बैठक कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे, नेत्री कृष्णा सिंह पटेल(समाजवादी पार्टी) इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी 48 बांदा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल रॉय, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव / प्रभारी बांदा अभिमन्यु सिंह, प्रदेश कांग्रेस महासचिव अंशू तिवारी, चंद्रप्रकाश, जे.पी.पांडे, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष डा.मधुसूदन कुशवाहा, जिला कांग्रेस बांदा के अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चित्रकूट कुशल सिंह पटेल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अफसाना बेगम, समाजवादी पार्टी नगर अध्यक्ष कुतैबा जमा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा, पवन देवी कोरी, डॉ. संजय द्विवेदी दनादन, सत्य प्रकाश द्विवेदी, आदित्य स्वरूप पांडेय, बी लाल, गजेन्द्र सिंह पटेल, अशरफ उल्ला रम्पा, के पी सेन, राज बहादुर गुप्ता, राजेश गुप्ता वैश्य, असद अल्वी, जहांगीर खान, डा. के पी सेन, साफिया बेगम, अली बक्श, सुनील कुशवाहा, राजाभैया कुशवाहा, एजाज खान, लालमन यादव, शिवकरण पाल, लवी सिंह, विदित त्रिपाठी, पुरुषोत्तम गुप्ता, नेतराम वर्मा, विवेक यादव, द्वारिका यादव, निलेश श्रीवास, नौसाद अहमद, नंदकिशोर यादव, जितेंद्र अनुरागी, अबरार फारूखी, प्रांशु गुप्ता आदि तमाम कांग्रेस जनों व समाजवादी पार्टी जनों एवम् आम आदमी पार्टी जनों की उपस्थिति रही।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *