Tue. Feb 3rd, 2026
IndiaShan Times YouTube Channel


वैश्य समाज सेवा उ॰ प्र॰ एवं हिन्दू महिला सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल के उपलक्ष्य में संस्था के कार्यालय होटल एस॰ पी॰ इन्टरनेशनल लाटूश रोड पर सुन्दरकाण्ड का पाठ व विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम वैश्य समाज सेवा उ॰ प्र॰ के अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी राजेन्द्र गुप्ता शिमला परिवार द्वारा प्रभु श्री हनुमान जी की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ा कर एवं आरती कर सुन्दरकाण्ड पाठ का शुभारम्भ किया गया। सुन्दरकाण्ड का गाायन हिन्दू महिला सेवा समिति की अध्यक्ष आयुषी गुप्ता, महामन्त्री इन्दिरा उपाध्याय, सचिव जयश्री प्रिया गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजयलक्ष्मी, उपाध्यक्ष निर्मला मिश्रा, उपाध्यक्ष शालिनी त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पुष्पा गुप्ता तथा संरक्षक उषा अग्निहोत्री के मनमोहक और सुरीले सुन्दरकाण्ड पाठ के गायन से वहाँ पर उपस्थित सभी लागों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, आदर्श व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गुप्ता, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी “मुन्ना” का राजेन्द्र गुप्ता शिमला परिवार द्वारा अंगवष्त्र एवं माल्यार्पण तथा प्रभु श्री राम लला का स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बबिता चैरसिया, सदस्य रीता नाथ, उर्मिला अग्रवाल कर्मठ समाजसेवी ज्योती गुप्ता, रेशी मित्तल, पुनम वैश्य, बीनू मिश्रा, पत्रकार रामचंद्र मिश्रा, मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी, धर्मेंद्र पाठक, रामकिशन वैश्य, रोहित गुप्ता तथा अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। आए हुए सभी अतिथियों का हिंदू महिला सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्र एवं प्रभु श्री राम लला का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। सुन्दरकाण्ड समापन के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें आये हुये सभी लोगों ने प्रसाद वितरण करने में सहयोग प्रदान किया तथा प्रसाद गृहण किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *