Tue. Feb 3rd, 2026
IndiaShan Times YouTube Channel

अंतिम बड़े मंगल पर चहुं ओर धूम,थाना परिसर में महिला आरक्षियों खूब प्रसाद वितरण किया
फोटो
कैप्शन
रिसिया बहराइच संवाद दाता
जेठ के अंतिम बड़े मंगल पर रिसिया में चहुं ओर भंडारे की धूम रही,हर तरफ बजरंग बली के पूजन अर्चन के साथ भजन चल रहे थे।
थाना रिसिया परिसर में प्रदीप कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक ने विधिवत पूजन अर्चन के बाद भंडारा शुरू कराया, जिसमे महिला उप निरीक्षकों के अलावा महिला आरक्षियों ने प्रसाद वितरण में जमकर सहयोग दिया,जिसमे उप निरीक्षक रिषिका सिंह,आरक्षी प्रियंका तिवारी,नीरज यादव,प्रियंका सिंह,दिव्या गुप्ता, रजनी,निदा,कल्पना सिंह सहित शामिल रही।इसके अलावा रिसिया की वन नर्सरी में भी सुंदर काण्ड पाठ के बाद भंडारे का भी आयोजन हुआ,यहां भी पूजन और भंडारे की शुरुआत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने ही किया,इस अवसर पर अमर जीत सिंह वन रक्षक,दुखी राम ,सागर,राम नाथ सहित शामिल रहे। शिव मंदिर शास्त्री नगर,हनुमान मंदिर इंदिरा नगर में भी भंडारे का आयोजन किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *