Tue. Feb 3rd, 2026
IndiaShan Times YouTube Channel

जिलाधिकारी ने की अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक अभियोजन कार्यों को गंभीरता से लें अधिवक्ता एवं अधिकारी- डीएम प्रभावी पैरवी कर अधिक से अधिक दोषियों को सजा दिलायें कि एक नजीर बनें – डीएम

अहमद रजा खान जोनल ब्यूरो चीफ देवीपाटन मंडल इंडिया शान टाइम्स न्यूज

गोंडा डीएम नेहा शर्मा की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुई। समीक्षा बैठक में डीएम ने निर्देश दिया कि गम्भीर प्राकृति के वादों में प्रभावी पैरवी कर अधिक से अधिक दोषियों को सजा दिलायी जाय। डीएम ने कहा कि अपराधी किस्म के लोगों को यह मैसेज जाये कि छोटा से छोटा अपराध करने पर भी वे सजा से बच नहीं सकते हैं। उन्हें ऐसी सजा दिलाई जाए कि वह एक नजीर बनें। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि न्यायालय में साक्ष्य के लिए आने वाले गवाहों से शत प्रतिशत परिक्षित कराया जाय तथा दोषमुक्त मामलों में नियमानुसार अपील की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाय। डीएम ने सभी अधिकारियों और शासकीय अधिवक्ताओं से कहा कि अभियोजन के कार्य को गंभीरता से लें। सभी सम्बन्धित विभाग के द्वारा अपने शासकीय कार्यों के साथ साथ अभियोजन के कार्यों में गंभीरता दिखायें। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रश्मि वर्मा, अपर जिलाधिकारी चन्द्र शेखर, अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन अजीत कुमार मिश्र, औषधि निरीक्षक रजिया बानो, जिला पूर्ति अधिकारी, समस्त शासकीय अधिवक्ता व संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *