Mon. Feb 2nd, 2026
IndiaShan Times YouTube Channel

कांवड़ियों का पहला जत्था बाबा बैजनाथ के लिए रवाना

सोमवार से पवित्र सावन माह का आरंभ हो रहा है इस पूरे महीने में भगवान शंकर की पूजा अर्चना बड़े भक्ति भाव से एक माह तक की जाती है और इसी के साथ कावड़ यात्रा भी शुरू हो जाती है। रविवार 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बांदा जनपद के कमासिन कस्बे से कांवड़ियों का पहला जत्था बाबा बैजनाथ के लिए रवाना हो गया। कांवड़ियों ने कस्बे के प्रसिद्ध धार्मिक मंदिर कामेश्वर नाथ में पूजा अर्चना व गुरु चरण पूजन तथा दक्षिणा देने के बाद हर – हर महादेव के जयकारों के साथ पहला जत्था रवाना हो गया। इस जत्थे में मनोज कुमार, दीपू सोनी, शिवबली, रतन, दिनेश तिवारी, छोटन, लव कुश, ओम प्रकाश सोनी, मुखिया, शिवांश आदि नवयुवक शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *