Thu. Sep 19th, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान संकल्प दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन एक विशाल परिवार है मोदी जी के मार्गदर्शन में 2014 से अब तक भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और मोदी जी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बने। एक-एक व्यक्ति को जोड़कर बड़ी संख्या के साथ एक मजबूत संगठन बनकर उभरा है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के नेतृत्व में समय समय पर लोकसभा, विधानसभा चुनाव और नगर निकाय के चुनाव के साथ पार्टी गठन के कार्य भी हुए जिसमें हमारे एक-एक कार्यकर्ता ने आगे बढ़कर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया इसमें लखनऊ महानगर सदैव अग्रणी भूमिका में रहा है इसके लिए महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी को बधाई देता हूं।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि लखनऊ महानगर के एक-एक कार्यकर्ता ने पार्टी के अभियानों में पूरी कर्मठता और लगन के साथ कार्य करके लखनऊ महानगर में सभी अभियानों को पार्टी की अपेक्षा के अनुसार पूरा किया है आज लखनऊ महानगर के अध्यक्ष के रूप में 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सभी को विश्वास दिलाता हूं की लखनऊ महानगर को सदस्यता अभियान सहित अभियानों में भी प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी शीर्ष पर पहुंचने का प्रयास करूंगा।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने वर्चुअल रूप से जुड़कर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के साथ अपने संगठनात्मक अनुभवों को साझा करते हुए उत्तम कार्यकाल और उज्जवल भविष्य की बधाई और शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, नेता जनप्रतिनिधियों में मानसिंह, नानक चंद लखमानी, वशिष्ठ शुक्ला, रूपचंद अग्रवाल, माधुरी शुक्ला, प्रवीण श्रीवास्तव, उमाशंकरी लोधी, विनोद राजपूत, उर्मिला मिश्रा, रमेश तूफानी, सूर्य प्रताप सिंह मौर्य, राजेंद्र तिवारी, सरोज श्रीवास्तव, रामाशंकर त्रिपाठी, विनोद वाजपेई, जी एन सेट, ओ एन श्रीवास्तव, पुष्पा श्रीवास्तव, महेश साहू, सतीश अग्रवाल और भारत भूषण गुप्ता को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

प्रदेश महामंत्री संजय राय, प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, रजनीश गुप्ता कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम को संबोधित किया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के अध्यक्षीय कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संगठन की उपलब्धियो पर अनुराग साहू द्वारा संकलित वीडियो का बड़ी एलइडी पर प्रदर्शन हुआ और डॉ शिलवंत सिंह लेखक एवम संपादक द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन किया गया। पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा, कर्मठता, निष्पक्षता के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया।
महामंत्री राम अवतार कनौजिया, अभिषेक खरे, उपाध्यक्ष टिंकू सोनकर, सौरभ वाल्मीकि, जया शुक्ला, राकेश सिंह, अशोक तिवारी, हेमंत दयाल, विजय भुर्जी, राकेश गुप्ता, संकेत मिश्रा ने बड़ी माला पहनकर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और जनप्रतिनिधियों का स्वागत अभिनंदन किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *