Sun. Feb 1st, 2026
IndiaShan Times YouTube Channel

जिला एम सी बी
ब्यूरो रिपोर्ट

तहसीलदार जनकपुर मनहरण राठिया क्यूं नही कर पा रहे आज तक कोरिया महिला बचत समूह पर कार्यवाही

जिला एम सी बी के भरतपुर ब्लाक में कुछ दिनों पूर्व तहसीलदार एकलव्य आवासीय विद्यालय की अचानक जांच करने पहुंचे जहां कोरिया महिला बचत समूह के द्वारा मिड-डे मिल मध्यान भोजन के सामग्री में बहुत सारी घटिया क्वालिटी की समान जो खाने की सामग्री थी जैसे आचार पापड़ प्याज दाल तेल आदि सभी में फफूंद लगा हुआ मिला जिससे पंचनामा बनाकर घटिया सामग्री प्रदाय करने बच्चो के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने के संबंध मे कोरिया महिला बचत समूह के ऊपर कार्यवाही की बात कही थी लेकीन महीनों गुजर गया आज तक कोई कार्यवाही नही हुई आखिर क्यूं क्या ऐसा हो गया की आज तक कार्यवाही नही किया गया जो बहुत सारी सवालों को जन्म देता है तहसीलदार से पूछने पर अभी भी जांच करने की बात करते हैं क्या जांच करना जब आप खुद अपने आंख से देखे हैं तो तत्काल कार्यवाही करनी थी लेट करने का कारण बताने में असमर्थ हैं तहसीलदार आपको बता दें कि कोरिया महिला बचत समूह की सचिव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलिमा चतुर्वेदी हैं जो जनकपुर में किसी हस्ती से कम नहीं है क्या ऐसे हस्ती के सामने झुक गए तहसीलदार मनहरन राठिया अब देखना होगा की आगे कार्यवाही करते भी हैं या मामले को लंबा लपेटते हुए ठंडे बस्ते में डाल देंगे।।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *