Sun. Feb 1st, 2026
IndiaShan Times YouTube Channel

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि0) की बैठक संम्पन, पत्रकार हितों पर हुई चर्चा

अहमद रजा खान जोनल ब्यूरो चीफ देवीपाटन मंडल इंडिया शान टाइम्स न्यूज

गोण्डा। सोमवार को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि0) की जनपद इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक सिंचाई डाक बंगला में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय व संचालन मंडल अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ने की। बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा किया गया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय ने कहा कि संगठन का उद्देश स्पष्ट है। किसी भी पत्रकार साथी के साथ ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पत्रकारों के मान-सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद(रजि0) हमेशा मजबूती के साथ लड़ती रही है। विविध सलाहकार अतुल श्रीवास्तव ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना हर सदस्य का दायित्व है। उन्होंने आगाह भी किया कि निष्क्रिय लोगों को संगठन में कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उन्हें बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप सभी निष्पक्ष, निर्भीक होकर बेबाकी से खबरों का संकलन करें। इसके साथ ही उन्होंने तथ्यात्मक समाचारों पर बल दिया। कहा कि खबरों को लेकर यदि किसी भी पत्रकार साथी के साथ अन्याय किया गया तो संगठन हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगा। इस मौके पर उपरोक्त पदाधिकारियों के साथ ही मंडल अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, मंडल सचिव महेश गोस्वामी, प्रदेश सचिव कुँवर राजेन्द्र सिंह, विविध सलाहकार अतुल श्रीवास्तव, करण सिंह , चंद्र प्रकाश सिंह, संजय मिश्रा सुधीर पांडे, धनंजय तिवारी, इंद्रपाल पांडे, अमर नाथ तिवारी, जगराम महंत, रवि गर्गवंशी, अशद आरिफ, निरंकार तिवारी, प्रमोद कुमार पांडेय, रवि प्रकाश मिश्रा, संतोष कोहली, अमरनाथ तिवारी, फहीम खान, कुलदीप शुक्ला, शिखा कश्यप, अहमद रजा खान, विजय मिश्रा आदि पत्रकार मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *