Sun. Sep 29th, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

बलरामपुर मे भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गईl

बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जिले भर में भाजपाइयों ने धूमधाम के साथ मनाएं। भाजपाइयों ने श्री उपाध्याय के आदर्श पर चलने की शपथ ली। इसी के साथ ही प्रत्येक मंडल के सभी बूथ पर बृहद सदस्यता अभियान चलाया गया।
सदर विधानसभा के अंतर्गत रेडवलिया के बूथ संख्या 424 व 425 पर आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक पलटू राम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। कहाकि केंद्र व प्रदेश सरकार की डबल इंजन की सरकार गरीबों के हित में कार्य कर रही है जिससे सभी लोग को इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने की अपील की। इस अवसर पर जिला मंत्री सूरज सोनकर, मंडल अध्यक्ष गुमड़ी रामनिवास वर्मा, कर्ताराम वर्मा, प्रभु दयाल यादव, देवीदीन सोनकर, राजेश भारती सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में तुलसीपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत हड़पुर जनकपुर बूथ संख्या 307 पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बारे में लोगों को बताते हुए कहाकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी थी। उनके द्वारा शुरू की गई पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की पार्टी बन गई है। कहा कि बुधवार को विशेष सदस्यता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत 120 लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई है। नगर मंडल के बूथ संख्या 94 में भाजपा नेता डॉक्टर अजय सिंह पिंकू के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस मनाया गया। श्री सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी दो लोगों ने भाजपा पार्टी बनाई थी। उनके त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर जिला मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय, बूथ अध्यक्ष सूर्यभान सिंह सभासद शुभम चौधरी रामनरेश सिंह राजेंद्र सिंह रिंकू विकास मोहित राहुल राजा बाबू केदार व शिवम मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *