
मुख्य चिकित्साधिकारी ने जनता से की अपील
इंडिया शान टाइम्स ब्यूरो बांदा
डा० अनिल कुमार श्रीवास्तव मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बांदा ने जनता से अपील की है। कि वे स्कूलों में पढने वाले कक्षा 1 के बच्चों को डी०पी०टी०-2 बूस्टर से छूटा हुआ टीका डी०पी०टी० अवश्य लगवायें। डी०पी०टी० का एक टीका लगाया जाता है जो कि तीन बीमारी से बचाव करता है, कालीखांसी, गलाघोंटू टिटनेस। इसी प्रकार कक्षा 5 व 10 में पढने वाले बच्चों को टी०डी० के टीके से छूटे हुये बच्चों को टी०डी० का टीका अवश्य लगवायें। टी०डी० का एक टीका लगाया जाता है जो दो बीमारी से बचाव करता है, गलाघोंटू टिटनेस। माह जुलाई से अक्टूबर तक इन बीमारियों के फैलने की ज्यादा सम्भावना रहती है। आप सभी जनपद वासियों से अपील है कि उपरोक्त टीको से छूटे अपने बच्चों का टीकाकरण कराकर उपरोक्त बीमारियों से बचाव कर स्कूलों में जाने वाली हमारी स्वास्थ्य टीमों का सहयोग करें । जनपद में टी०डी०/ डी०पी०टी० का स्कूल आधारित टीकाकरण अभियान दिनांक 26.09.2024 से प्रारम्भ हो चुका है। यह अभियान दिनांक 26, 27 एवं 30 सितम्बर एवं 01, 04 एवं 07 अक्टूबर 2024 को चलाया जाना है। जिसमें जनपद के सभी राजकीय एवं निजी स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा 1 के बच्चों को डी०पी०टी०-2 बूस्टर से छूटे, कक्षा 5 व कक्षा 10 के बच्चों को टी०डी० टीकाकरण छूटे बच्चों का टीकाकरण स्कूलों में किया जाना है। अब तक जनपद के 1475 स्कूलों में टीकाकरण किया गया जिसमें 29392 बच्चों का टीकाकरण हुआ है। दिनांक-07 व 08 अक्टूबर 2024 को सभी छूटे हुये स्कूलों में टीकाकरण से छूटें बच्चों का टीकाकरण कराया जायेगा ।

