

जिला ब्यूरो चीफ बांदा प्रभंजन कुमार
बांदा में शासन के निर्देशानुसार 02 अक्टूबर 2024 से 16 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किये जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड के चौथे दिवस के कार्यक्रम के अन्तर्गत शनिवार 05 अक्टूबर 2024 को शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए जिला चिकित्सालय बाँदा में स्वास्थ्य व नेत्र कैम्प का आयोजन करते हुए
परिवहन निगम व व्यावसायिक वाहनों के 65 चालकों का स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण कराया गया। इस अवसर पर यातायात निरीक्षक, पीयूष मिश्रा मण्डल मास्टर ट्रेनर, रामसुमेर यादव, यात्री / मालकर अधिकारी बाँदा सहित परिवहन विभा के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

