
तालाब किनारे झाड़ी में मिला शव
रिपोर्टर अहमद रजा खान
गोंडा जिला के थाना धानेपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरदा के देवदहवा तालाब के पास झाड़ी में अज्ञात युवक का शव मिला है शव के शरीर पर केवल अंडरवियर था थाना धानेपुर के थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि मृतक बाबागंज बाजार में कई दिनों से घूम रहा था पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चलेगा

