Fri. Sep 20th, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर देश के प्रसिद्ध कथावाचक अनिरूद्धाचार्य महाराज ने कहा कि उल्लू कहता है कि सूर्य नहीं है। उल्लू को सूर्य नजर नहीं आता, तो इसमें कोई क्या कर सकता है। यह बात बहुत लोग कहते हैं। ये लोग हिंदू धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी इसलिए करते हैं क्योंकि हिंदू समाज के लोग बड़े ही सहनशील होते हैं।
अनिरूद्धाचार्य महाराज शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित आनंदपुरी में श्वेता ज्वैलर्स के संचालक राजेश सिंघल व विपिन अग्रवाल के आवास पर पहुंचे। इस दैरान उनका स्वागत किया गया। कथावाचक अनिरूद्धाचार्य जी ने ”एक देश-एक चुनाव” की पैरवी की। उन्होंने कहा कि यह देश में लागू होना चाहिए। इससे देश का पैसा बचेगा और आर्थिक लाभ भी होगा। चुनाव से पैसा बचेगा तो सड़क, चिकित्सा व शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं में खर्च होगा।
अनिरूद्धाचार्य ने कहा कि हमारे देश के विज्ञानी सर्वश्रेष्ठ चंद्रयान 3 की सफलता के बाद सूर्य की ओर बढ़ते कदम पर अनिरूद्धाचार्य जी कहते हैं कि भारत पहले से ही विश्व गुरु था और रहेगा। हमारे देश के विज्ञानी दूसरे देशों की अपेक्षा सर्वश्रेष्ठ हैं। आगामी चुनाव में शिक्षा व चिकित्सा जरूरी मुद्दे हों जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाना चाहिए। जिससे देश का भला होगा। आबादी ज्यादा होगी तो आगे आने वाले समय में परेशानी होंगी। आगामी लोकसभा चुनाव में निश्शुल्क शिक्षा व चिकित्सा यह दोनों जरूरी मुद्दे होने चाहिए। उन्होंने कहा कि एक हजार करोड़ की सड़क बनती है तो सीवर लाइन डालना भूल गए। सड़क को खोदने का काम शुरू हो जाएगा। ऐसा नहीं होना चाहिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *