Fri. Sep 20th, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

कमासिन मंडल से सुखेंद्र तो तिंदवारी मंडल से अभिलाष गुप्ता हुए नामित

ब्यूरो चीफ प्रभंजन जाया

गुरुवार को भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह की संतुति मिलने के बाद पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण पटेल ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्षों के संशोधन के क्रम में तिन्दवारी तथा कमासिन मंडलों में बदलाव करते हुए नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने बताया कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण पटेल द्वारा जनपद के दो मंडलों में बदलाव करते हुए तिंदवारी मंडल से अभिलाष गुप्ता (सभासद) तथा कमासिन मंडल से सुखेंद्र को पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया है। पार्टी ने दोनों नव नियुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्षों से शीघ्र मंडल कार्यकारिणी घोषित करते हुए संगठन के कार्यों में जुटने को कहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *