Mon. Aug 11th, 2025 5:33:48 PM
IndiaShan Times YouTube Channel

नारी मिशन शक्ति का किया गया आयोजन

गुरुवार को बांदा जनपद के बबेरू कस्बे में छः दिवसीय नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला महिला चिकित्सालय की साथिया काउंसलर वंदना तिवारी ने किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।
उन्होंने शारीरिक स्वास्थ्य, संतुलित आहार, शारिरिक परिवर्तन एवं उससे सम्बंधित समस्याओं पर भी चर्चा की। अगर किशोरियों को किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो वह जिला महिला चिकित्सालय में संचालित साथिया केंद्र पर जाकर निःशुल्क लाभ ले सकती हैं। जिसमे ट्रेनर निधि शुक्ला सहित तिंदवारी, मुंगुस एवं महोखर गांव की महिलाओ और किशोरियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *