Fri. Sep 20th, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

दि ग्राम टुडे के मुद्रक, प्रकाशक, संपादक सुभाष चंद्र पाण्डेय को उनके जन्मदिन पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मान श्रीराम ग्लोबल अवॉर्ड

— 12 मई 2024 को श्रीधाम अयोध्या में सम्मानित होंगे सुभाष चंद्र पाण्डेय।

परमशक्ति धाम, अयोध्या। दि ग्राम टुडे के मुद्रक, प्रकाशक व संपादक सुभाष चंद्र पाण्डेय को उनके जन्मदिन पर बधाई व शुभकामना संदेश देते हुए एनजीओ पीडब्ल्यूएस परिवार तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने उन्हें अंतर्राष्ट्रीय सम्मान श्रीराम ग्लोबल अवार्ड देने की घोषणा की है।
जानकारी के अनुसार श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या के पास 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का निर्माण करा रहे एनजीओ पीडब्ल्यूएस परिवार तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो द्वारा राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र दि ग्राम टुडे के मुद्रक, प्रकाशक व संपादक सुभाष चंद्र पाण्डेय को उनके जन्म दिन पर बधाई शुभकामना देते हुए अंतर्राष्ट्रीय सम्मान श्रीराम ग्लोबल अवार्ड देने की घोषणा की है। या जानकारी पीडब्ल्यूएस प्रमुख तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट ने दी है।
बता दें कि सुभाष चंद्र पाण्डेय को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान श्रीराम ग्लोबल अवार्ड आगामी 12 मई 2024 को परमशक्ति धाम, गोरसरा शुक्ल, अयोध्या में दिया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *