Sat. Sep 21st, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

आयुषी मिश्रा ने राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के लिए फरीदाबाद में चलाया विशेष सदस्यता अभियान

—संगठन की विशिष्ट आजीवन सदस्या हैं आयुषी मिश्रा।

फरीदाबाद। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो की विशिष्ट आजीवन सक्रिय सदस्या आयुषी मिश्रा ने फरीदाबाद में संगठन के लिए विशेष सदस्यता अभियान चलाया है।
जानकारी के अनुसार संगठन में लंबे समय से जुड़ी आयुषी मिश्रा विद्यार्थी जीवन के साथ-साथ सामाजिक सेवा में भी काफी सक्रिय हैं। उन्होंने आम जनमानस के मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचारमुक्त भारत अभियान के लिए तेज कार्य करने के लिए हरियाणा राज्य के फरीदाबाद में विशेष सदस्यता अभियान चलाया है।
बता दें कि आयुषी मिश्रा ने अभी तक लगभग दो दर्जन राष्ट्रभक्त हिंदुस्तानी समाजसेवियों को संगठन में जोड़ा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *