Thu. Jan 29th, 2026
IndiaShan Times YouTube Channel

जगतगुरु शंकराचार्य अवीमुक्तेश्वरनंद महाराज के गौ माता को राष्ट्रमाता समर्थन यात्रा पर शामिल हुए बांदा गौरक्षा समिति के पदाधिकारी

जगतगुरु शंकराचार्य अवीमुक्तेश्वरनंद महाराज के गौ माता को राष्ट्रमाता समर्थन यात्रा पर बांदा से गौरक्षा समिति के पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान जानकारी दी गई कि यह यात्रा पूरे भारत में निकल रही है तथा शंकराचार्य के नेतृत्व में इस यात्रा का उद्देश्य है कि आम जनमानस से भारी समर्थन जुटाना और भारत सरकार से अपील करना कि गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करें और गोवंश की हत्या, गौ तस्करी गौ कटान आदि क्षेत्रों में पूर्णता रूप से बंद हो सके। क्योंकि कई राज्यों में गौ हत्या कानून नहीं बना जिससे गौ हत्या लगातार हो रही है। बांदा से गौ रक्षा समिति जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति अपनी टीम के साथ पथ यात्रा में शामिल हुए। जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि गौ रक्षा समिति के द्वारा जिले में विभिन्न स्थानों में गौ माता को राष्ट्रमाता मांग के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और आमजनमानस से शंकराचार्य महाराज के समर्थन में समर्थन जुटाया जाएगा। इस दौरान यात्रा में जिला उपाध्यक्ष आलोक प्रजापति, बड़ोखर ब्लॉक अध्यक्ष सत्यम मिश्रा, मनुज तिवारी, सहित तमाम पदाधिकारी शामिल हुए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *