Wed. Aug 13th, 2025 7:28:41 PM
IndiaShan Times YouTube Channel

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बांदा जनपद के बबेरू तहसील में शुक्रवार को किसानों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और किसानों की जल्द से जल्द सभी मांगे पूरी किए जाने की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष ब्रजराज सिंह यादव के नेतृत्व में लगभग दो दर्जन महिलाओं सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता व क्षेत्र के किसानों के साथ तहसील पर पहुंचकर किसानों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन है जिसमें ओलावृष्टि से किसानों की बर्बाद फसलों का लेखपाल मौके पर पहुंचकर मुआयना करें। इस दौरान कहा गया कि मुसीवा, पन्नाह, इंगुआ व किटहाई गांव पर आवारा पशुओं को गौशालाओं में संरक्षित किया जाए। बैंकों द्वारा किसानों का उत्पीड़न बंद कर वसूली पर रोक लगाई जाए। समस्त ग्राम पंचायतों पर खराब हैंड पंपो की जाँच कर पुनः रिबोर कराए जाएं। ग्राम पंचायत पछौंहा में नल के पास पुलिया निर्माण कराया जाए। आदि पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर बुंदेलखंड किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा है और जल्द से जल्द मांगे पूरी किए जाने की मांग की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *