Fri. Sep 20th, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

भागवत प्रसाद मेमोरियल इण्टर कॉलेज में वार्षिक परीक्षा प्रगति पत्र वितरण समारोह का हुआ आयोजन

बांदा में मंगलवार को भागवत प्रसाद मेमोरियल इण्टर कॉलेज श्रीनाथ विहार चिल्ला रोड़ बाँदा में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह मनाया गया। जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज कुमार गुप्ता (A.G.M. आर्यावर्त बैंक), विशिष्ट अतिथि रामलखन कुशवाहा ( विद्यालय संरक्षक, पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक आर्यावर्त बैंक) प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह मौजूद रहे।कार्यक्रम का आरम्भ विशिष्ट अतिथि एवं प्रधानाचार्य ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वल कर किया गया। विद्यालय में अभिभावक – गण की भी उपस्थित रही। इसके बाद मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं प्रधानाचार्य ने बच्चों को कक्षा में आये हुए प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों के लिए शील्ड व अंकपत्र प्रदान कर आशीर्वाद व शुभकामनाएँ प्रदान की। कक्षा 1A में अरुनिता 95.1%, अविका 94.7% गुरुतेज 94.6%, कक्षा 1B में राधिका 96.5%, अद्रिका 95.24%, समर सिंह गौर 92.34%, कक्षा 2 में अनुष्का सिंह 98% आंशी 94% अम्बिका 91%, कक्षा 3 में अंश कुशवाहा 89.61%.,संगम कुमार यादव 88.27 % हर्बबर्धन सिंह 84% कक्षा 4 में ज्योति कुशवाहा 94.16% आयुष कुशवाहा 90.38%, कनिका 84.72%, कक्षा-5 में आर्यन 94.44 % अक्षरा 86.61% , श्रेया 85.16% कक्षा-6 में रिया 97.66% देवेश सिंह 96.11% , सुमित कुशवाहा 95.38%, कक्षा 7 में शिवम् कुशवाहा 96.83 % , सूरज 96% , श्लोक मिश्रा 95.72 % कक्षा 8 में दीपा 99.78 % आशुतोष 99.35 % प्रशांत सिंह तोमर 94.38% कक्षा 9 में आकांक्षा 97.44 %, ब्रजराज यादव 87.45%, सुमित कुमार 86.66 % कक्षा 11 में शिवम् गिरी 89.4 % , विवेक सिह 87.2 % ,लक्ष्मी कुशवाहा 84.8 % अंक प्राप्त किए।आकांक्षा सिह 99.78% , आशुतोष सिंह 99.35 % , आकांक्षा सिह 97.4 % अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष पर रहे। विद्यालय में पंजीकृत बच्चो कि सं० 1027 है। अथिति मनोज चन्द्र गुप्ता ने बच्चो को शिक्षा के महत्व को बताते हुये सफलता के प्रयासरत रहने को कहा। विद्यालय के संरक्षक रामलखन कुशवाहा ने बच्चो को अच्छी शिक्षा एवं अनुशासित रहकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य एम राजेंद्र सिंह ने मुख्यातिथि, विशिष्ट अतिथि का आभार व्यक्त कर बच्चो को हार से दुखी न होकर बल्कि अपनी कमियों को दूर करते हुए जीवन में संघर्षरत रहने के लिए प्रोत्साहित कर सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *