Fri. Sep 20th, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के आर पी दूबे व महेन्द्र पटेल ने स्थापित किया अद्वितीय कीर्तिमान

—-संगठन विस्तार के साथ सामाजिक सेवा कार्य।

प्रयागराज। जब आत्मविश्वास के साथ सक्रिय सकारात्मक सोच के समान विचारधारा के साथी हों तो विश्व का कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता जिसे साबित किया है गुजरात के गांधीनगर निवासी आर पी दूबे तथा महेन्द्र पटेल की युगल जोड़ी ने।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो में आर पी दूबे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जबकि उनके मित्र महेन्द्र पटेल गुजरात प्रदेश अध्यक्ष हैं। जहां एक तरफ़ आर पी दूबे ने अकेले 8 राज्यों में संगठन का विस्तार कर दिया वहीं आर पी दूबे तथा महेन्द्र पटेल की युगल जोड़ी ने गांधीनगर के कलोल सहित अहमदाबाद शहर में भी संगठन विस्तार का सघन अभियान चला रखा है व यह दोनों मित्र बहुत जल्द पूरे गुजरात में संगठन का विस्तार करेगें। स्थानीय नागरिकों के अनुसार जब भी स्थानीय या सुदूर क्षेत्र में किसी पीड़ितजरूरतमंद को सहायता की आवश्यक्ता होती है तो यह दोनो मित्र अपना सब कुछ छोड़कर उसके मदद को पहुंचते हैं। वर्तमान में आर पी दूबे व महेन्द्र पटेल संगठन विस्तार के साथ पीडब्ल्यूएस शिक्षालय निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

अहमद रजा खान जोनल ब्यूरो चीफ देवीपाटन मंडल
इंडिया शान टीवी

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *