Thu. Sep 19th, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

शिया कॉलेज अध्यक्ष हसन अकील रिजवी सहित अन्य दलों पदाधिकारी ने ली भाजपा की सदस्यता

लखनऊ, हलवासिया कोर्ट एवम भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय पर बड़ी संख्या में अन्य दलों से आए पदाधिकारियों को लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, लोकसभा चुनाव संयोजक एवम विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, महामंत्री पुष्कर शुक्ला, अजय त्रिपाठी ने भाजपा फटका पहनकर सदस्यता दिलाई।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नीतियां का नतीजा है कि बड़ी संख्या में अन्य दलों के पदाधिकारी भाजपा की सदस्यता ले रहे है। भाजपा किसी एक व्यक्ति की पार्टी नहीं है यहां हर एक कार्यकर्ता की पार्टी है यहां कार्यकर्ता छोटे पद से उठकर बड़े पद पर आसीन हो सकता है। पार्टी ने हर वर्गो को ध्यान में रखकर योजनाओ का निमार्ण कर धरातल पर क्रियान्वन कर रही है।
वही भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियां एवम जनकल्याणकारी योजना प्रमुख वजह है कि अन्य दल के पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे। पार्टी में आए सभी पदाधिकारियों का सम्मान पूरा रहेगा। आगामी 20 मई को चुनाव वाले दिन आप अपने कार्यकर्ताओ एवम पदाधिकारियों के साथ शत प्रतिशत भाजपा को मतदान करना है।

सदस्यता ग्रहण करने में सपा पूर्व पार्षद प्रत्याशी दौलतगंज पूनम जायसवाल, सपा पूर्व पार्षद प्रत्याशी गोमतीनगर प्रवीण मिश्रा, सपा पूर्व पार्षद प्रत्याशी रजनी तिवारी, बसपा पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंबेडकर नगर वार्ड जगत नारायण, सपा पूर्व जिला महासचिव प्रमोद यादव, सपा पूर्व पार्षद प्रत्याशी राज बहादुर यादव, सपा महिला सभा अलीगंज सुधा गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा, मारिया शिखा, सपा नेता अजीत यादव, सैय्यद मेराज हुसैन रिजवी, पूर्व सहायक कृषि निदेशक डॉ धनश्याम पाण्डेय, सपा पूर्व पार्षद प्रत्याशी अयोध्यादास वार्ड महेन्द्र सिंह गौड़, एच एम जाफरी, वसीम जाफरी, राम सिंह, पूर्व उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, सपा पूर्व नगर सचिव दुर्गेश कश्यप, फाजिल हुसैन, प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण परिवार रजनी तिवारी, श्याम नारायण मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद द्विवेदी, अनिल कुमार तिवारी, गुफरान, शारेब, अली किजवी, अधिवक्ता येशब हुसैन, हादीन, यामी, फाजिल हुसैन, मोहसिन रजा, शाहबाज हुसैन, जिया हुसैन, जाकिर हुसैन, अली, बाकर हुसैन, अख्तर हुसैन, कासिम हुसैन, रजा हुसैन, चांद, आशिफ, तकी हैदर, जाहिर हुसैन, असलम के साथ बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के जनप्रतिनिधि ने भाजपा की सदस्यता ली।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *