Fri. Sep 20th, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और स्वास्थ सुंदरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बांदा की शाखा वूमेन डॉक्टर्स विंग और मिशन पिंक हेल्थ के तत्वावधान में हार्पर महिला क्लब ओल्ड में एक स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और स्वास्थ सुंदरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्लब की सभी सदस्यों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके एक सी डी स्टूडियो की कु० अमायरा द्वारा प्रस्तुत ईश वंदना से किया गया।
उमर ख़य्याम के गीत पर कुमारी शिवानी के द्वारा ओडीसी शैली में एक शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया गया।
स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सरिता अग्रवाल को प्रथम पुरस्कार, नूतन गुप्ता को द्वितीय पुरस्कार, गीता सेठ और अनीता गुप्ता को तृतीय पुरस्कार मिला। सान्तवना पुरस्कार पूजा सिंह , रुचि और आशा सिंह को मिला। स्वास्थ सुंदरी के कैटवॉक में 30 से 40 वर्ष ग्रुप में प्रथम पुरस्कार निशा गुप्ता, द्वितीय पुरस्कार अर्पिता गुप्ता और तृतीय पुरस्कार मेघा सिंह को मिला। 40 से 50 वर्ष की आयु वर्ग में प्रथम पुरस्कार संयोगिता, द्वितीय पुरस्कार नूतन गुप्ता एवं तृतीय पुरस्कार सीमा नंदा को मिला। आइ एम ए अध्यक्ष डॉ० मोहम्मद रफीक़ ने अपने उपस्थिति से कार्यक्रम को अलंकृत किया और महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। सभी विजेता महिलाओं को उन्होंने पुरस्कृत किया। मिशन पिक हेल्थ और वूमेन डॉक्टर्स विंग की चेयरपर्सन डॉक्टर शबाना रफी़क़ ने महिलाओं को कार्यक्रम की जानकारी दी और महिलाओं से संबंधित बीमारियों के विषय में सामान्य ज्ञान दिया। संस्था की सचिव डॉ० मोनिका सक्सेना और कोषाध्यक्ष डॉक्टर कंचन सिंह ने प्रतियोगिता का संचालन किया एवं उत्तर पत्रिकाओं का मूल्यांकन किया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एस आर वर्मा कार्यक्रम में उपस्थित रहे और महिलाओं को बाल रोग संबंधी सलाह दी, उन्होंने कहां बच्चों को फास्ट फूड से दूर रखें रोजाना घर में जो भोजन बनता है वही बच्चों को खिलाएं। क्लब की उपाध्यक्ष आशा सिंह ने कार्यक्रम की सराहना की और सभी आमंत्रित अतिथियों और प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया। सचिव संतोष गुप्ता ने सभी का स्वागत किया और कहा इस प्रकार के कार्यक्रमों से सभी महिलाओं को लाभ होगा इसलिए बीच-बीच में हम स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम कराते रहते हैं। कार्यक्रम का कुशल संचालन ए सी डी स्टूडियो की निर्देशिका निशा गुप्ता ने किया। यह कार्यक्रम सिंबायोटिक फार्मा के सौजन्य से संपन्न हुआ। डिविजनल मैनेजर नेपाल सिंह, प्रतिनिधि सिरीश, अम्बिका मिश्रा और रवि चौरसिया का विशेष योगदान रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *