Fri. Sep 20th, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

मोदी जी ने सपनों को हकीकत बनाया- नीरज सिंह

रविवार को लखनऊ स्थित दयाल पैराडाइस, विपुलखण्ड में पार्षद राम कृष्ण यादव जी द्वारा आयोजित प्रबुद्धजनों की बैठक में नीरज सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा राजनाथ सिंह जी ने लखनऊ के सपनों को हकीकत बनाया है, 54 हजार करोड़ से लखनऊ को विकास के रंगों में सजाया है। उन्होंने कहा कि जब हम EVM के सामने खड़े होकर वोट करेंगे तभी हम अपने देश के भविष्य के लिए समर्पित और प्रतिबद्ध होंगे। हर वोट एक नए भारत की ओर हमारे संकल्प की पुष्टि करेगा, और हर कमल का बटन देश के विकास और समृद्धि की दिशा में एक नया प्रक्षेप देगा। अंत में उन्होंने कहा की आज भारत देश सिर्फ देश तक ही सीमित नहीं, विदेश से भी लगातार जुड़ रहा है।

राजेन्द्र नगर में रेसिडेंट वेलफेयर सोसाइटी आर डब्ल्यू ए, दयाल पैराडाइस, विपुलखण्ड में राम कृष्ण यादव द्वारा आयोजित प्रबुद्घजन बैठक एवम आलमबाग स्थित चन्दर नगर में वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ सभा के द्वारा सांसद राजनाथ सिंह जी के समर्थन में आयोजित सभा में मुख्य अतिथि नीरज सिंह ने सभा के मध्यम से आगामी चुनाव को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए एवम देवतुल्य जनता जनार्दन को संबोधित करते कहा कि मोदी जी ने सपनों को हकीकत बनाया है, लखनऊ सहित पूरे देश को विकास के रंगों में सजाया है। उन्होंने कहा कि जब हम EVM के सामने खड़े होकर वोट करेंगे तभी हम अपने देश के भविष्य के लिए समर्पित और प्रतिबद्ध होंगे। हर वोट एक नए भारत की ओर हमारे संकल्प की पुष्टि करेगा, और हर कमल का बटन देश के विकास और समृद्धि की दिशा में एक नया प्रक्षेप देगा। अंत में उन्होंने कहा की आज भारत देश सिर्फ देश तक ही सीमित नहीं, विदेश से भी जुड़ रहा है।
बाबू बनारसी दास सेंट एग्निस स्कूल के पास बादशाह सोनकर द्वारा आयोजित जनसभा, ए.आई अंसारी कॉम्प्लेक्स मौलवीगंज गंगा प्रसाद मार्ग पर अशोक मोतियानी द्वारा अंसारी समाज के साथ बैठक में सम्मिलित हुए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *