Tue. Feb 3rd, 2026
IndiaShan Times YouTube Channel

जिला एम सी बी
ब्यूरो रिपोर्ट

नारी सशक्तिकरण के लिए दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विंती अग्रवाल

मनेन्द्रगढ़ -चिरमिरी-भरतपुर एवं कोरिया जिले के समस्त तहसील ,विकासखंड ,नगरपालिका , नगर पंचायत व ग्राम पंचायत में एवम पूरे देश में 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा ।इस बार पूरे विश्व में योग थीम “नारी सशक्तिकरण के लिए योग” रखी जाएगी।निसंदेह भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को पूरे विश्व में स्थापित कर जो स्वास्थ्य के प्रति अहम फैसला लिया है।उसका लाभ जनमानस में दिखता है। इससे स्वास्थ्य के प्रति महिलाओं को जागरूक करके उन्हें स्वस्थ रखने व योग को जीवन में अपनाने की प्रेरणा मिलेगी। इसे लेकर शासन प्रशासन एवं जिला योग प्रभारी ने अपनी तैयारी बना ली है। वहीं दूसरी ओर योग करने से स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ,स्वस्थ दिमाग रहता है। व्यक्ति निरोग होता है।।जीवन में योग निरंतर करना चाहिए ।
ज्यादा से ज्यादा बच्चियां, महिलाएं, पुरुष , बड़े,बुजुर्ग सभी अपने पास के योग शिविर में 21जून को सुबह 7 बजे पहुंच कर योग करें योग करने के फायदे के बारे मे जानें और अपने शरीर को स्वस्थ बनाए । यह जानकारी साझा की है।।

जिला प्रभारी विनती अग्रवाल

जिला प्रभारी एम.सी.बी.एवं कोरिया ,
छत्तीसगढ़ योग आयोग,
समाज कल्याण विभाग
छत्तीसगढ़ शासन ।।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *