Sat. Sep 21st, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 06 शातिर चोर/लुटेरे गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद स्वीफ्ट डिजायर कार (लूटी हुई), 02 अदद देशी तमंचा, 01 अदद नकली पिस्टल, 02 अदद टेबलेट, 05 अदद मोबाइल फोन व 01अदद घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद

अहमद रजा खान जोनल ब्यूरो चीफ देवीपाटन मंडल इंडिया शान टाइम्स न्यूज

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय में पंजीकृत मु0अ0सं0-435/24, धारा 458,506 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित 06 वांछित अभियुक्तों-01. संदीप कुमार जायसवाल, 02. चांद बाबू, 03. नियाज, 04. उस्मान खान, 05. इरफान अली उर्फ दम्मा, 06. विशाल सोनी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद स्वीफ्ट डिजायर कार (लूटी हुई), 02 अदद देशी तमंचा मय कारतूस, 01 अदद नकली पिस्टल, 02 अदद टेबलेट, 05 अदद मोबाइल फोन व 01 अदद घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 15.06.2024 को वादी उदयराज यादव पुत्र मुंशीलाल यादव नि0 रानी पुरवा जानकीनगर थाना को0 नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में तहरीर दी गयी कि कल रात्रि घातक हथियारों से लैस अज्ञात लोगों द्वारा उसके किराये के मकान में चोरी का प्रयास किया गया था। वादी की तहरीर पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 उमाशंकर उपाध्याय द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान मैनुअल व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों की सहायता से प्रकाश में आये 06 आरोपी अभियुक्तों -01. संदीप कुमार जायसवाल, 02. चांद बाबू, 03. नियाज, 04. उस्मान खान, 05. इरफान अली उर्फ दम्मा, 06. विशाल सोनी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद स्वीफ्ट डिजायर कार (लूटी हुई), 01 अदद घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाईकिल व जामातलाशी के दौरान अभियुक्त नियाज अहमद के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस, अभियुक्त उस्मान खान के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस, चांद बाबू के कब्जे से 01 नकली पिस्टल, 02 अदद टैबलेट बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *