Mon. Feb 2nd, 2026
IndiaShan Times YouTube Channel

विश्वजीत तिवारी संवाददाता बलरामपुर

बलरामपुर। भाजपा की ओर से बुधवार को तुलसीपार्क स्थित अटल भवन पर शोक सभा आयोजित की गई।

जिसमें भाजपाइयों ने हाथरस में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में सैकड़ो लोगों की दुखद मृत्यु पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
शोक सभा में जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि हाथरस में हुई दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। सत्संग में महिलाएं बच्चे एवं बुजुर्ग काफी संख्या में घायल हुए हैं। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों से पल-पल की खबर ले रहे हैं। प्रदेश सरकार की ओर से दुर्घटना में घायलों के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि सत्संग में हुई घटना दुखद है इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। प्रदेश की सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आदित्य सिंह, बृजेंद्र तिवारी, जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा, संजय शर्मा, नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता, भाजपा नेता मनीष शुक्ला, संदीप उपाध्याय, अंशुमन शुक्ला, राकेश शर्मा, अक्षय शुक्ला, जयंत सिंह धर्मु अभिषेक सिंह, विकास वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *