Thu. Sep 19th, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

लोकेशन देवरिया यूपी
रिपोर्ट शीतल सिंह

बड़ी खबर

देवरिया में फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए 25 से 30 बच्चे,मेडिकल कॉलेज में भर्ती

देवरिया के मेहरोना के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में एक बड़ा मामला सामने आया है। जिसमें 25-30 बच्चे फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए है। जिनका उपचार देवरिया मेडिकल कॉलेज में फिलहाल चल रहा है। वही बच्चों की हालत देखने के लिए लगातार अधिकारियों भागम भाग है। वही देवरिया डीएम दिव्या मित्तल, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने बच्चों से मिला और उनका हाल-चाल लिया डीएम ने प्रत्येक बच्चों से सीधा संवाद किया अधिकारियों को भोजन के सैंपल लेने के साथ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया। वही मौके पर देवरिया एसपी संकल्प शर्मा भी पहुंचे जहां अस्पताल का निरीक्षण किया। और बच्चों की हाल-चाल जाना। फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। और डॉक्टरों की बड़ी टीम बच्चों की स्वास्थ्य के लिए लगाया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *