Mon. Feb 2nd, 2026
IndiaShan Times YouTube Channel

भाकियू कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर मार्च तिरंगा यात्रा के पश्चात सौंपा ज्ञापन

बांदा जनपद में भारतीय किसान यूनियन बांदा के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल की अगुवाई में पदाधिकारियों ने नगर क्षेत्र के पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय मैदान से लेकर जिला कलेक्ट्रेट परिसर तक ट्रैक्टर मार्च तिरंगा यात्रा निकाली। इसके पश्चात पदाधिकारियों ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर चौदह मांगो का सूत्रीय ज्ञापन प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। मांगो के अंतर्गत देश में किसान आयोग का अलग गठन, यूपी में ट्यूबवेल पर बिजली मीटर न लगाए जाने, ग्राम पंचायत की सरकारी जमीनों पर गौशालाओं का निर्माण कराने सहित कुल 14 मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बुंदेलखंड में किसानों की हालत ठीक नहीं है जिसमे सुधार किया जाना अति आवश्यक है। इस दौरान ट्रैक्टर मार्च तिरंगा यात्रा में सैकड़ों किसान एवं भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारीगण लोग मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *