जिला कार्यकारिणी स्काउट गाइड की बैठक संपन्न
बांदा।स्काउट/गाइड कार्यकारिणी की बैठक स्काउट भवन बांदा में संपन्न हुई उक्त बैठक की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक /मुख्यायुक्त विजय पाल सिंह ने की सर्वप्रथम स्काउट/गाइड प्रार्थना से बैठक की शुरुआत की गई बैठक में नवीनीकरण,पंजीकरण,अंशदान, प्रथम सोपान,द्वितीय सोपान, तृतीय सोपान,जांच शिविर का आयोजन बी एस जी ज्ञान प्रतियोगिता महाविद्यालयो में पंजीकरण/ नवीनीकरण एवं परिचयात्मक शिविर सर्वोत्तम कैडेट रैली/ बेसिक एडवांस स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन कोर्स/ जिला रैली/प्रधानाचार्य कार्यशाला आदि सहित सभी प्रस्ताव पारित किए गए उक्त बैठक में मेजर मिथलेश कुमार पाण्डेय जिला आयुक्त (स्काउट) शिव प्रताप सिंह पाल सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल, सरोज मिश्रा जिला सचिव, अशोक कुमार जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट), अरुण कुमार अग्रहरि जिला संगठन आयुक्त (स्काउट), स्मिता द्विवेदी जिला संगठन आयुक्त (गाइड), सुधा सिंह राजपूत जिला आयुक्त (बुलबुल),बृजेश कुमार आई0टी0 सहायक,रविशंकर गुप्त ट्रेनिग काउंसलर, कुलदीप श्रीवास सहायक आई.टी.समन्वयक,रामप्रताप सिंह परिहार जिला कोषाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे!