Mon. Feb 2nd, 2026
IndiaShan Times YouTube Channel

जन प्रतिनिधियों ने शिक्षको द्वारा की गई शिकायतों पर खंड शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

बांदा जनपद के विकासखंड कमासिन में खंड शिक्षा अधिकारी कमासिन आभा अग्रवाल द्वारा शिक्षकों को अन्यान्य प्रकार से परेशान करने, उनके विरुद्ध अनैतिक कार्रवाई करने और विभिन्न प्रकार की अनैतिक मांग करने उनके द्वारा की जा रही अनियमिताओं, भ्रष्टाचार व नियम विरुद्ध कार्य करने के संबंध में तथा शिक्षकों का शोषण करने की शिकायतें लगातार आ रही हैं। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के 10 सूत्रीय मांग पत्र के आधार पर बांदा चित्रकूट सांसद कृष्णा देवी शिव शंकर पटेल ,विधायक विशंभरसिंह यादव, सुनील सिंह पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत बांदा राबेन्द्र कुमार गर्ग ब्लॉक प्रमुख कमासिन, राजाराम विश्वकर्मा जिला पंचायत सदस्य, प्रदीप मिश्रा मंडल अध्यक्ष भाजपा ने अपने-अपने पत्रों के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ से खंड शिक्षा अधिकारी कमासिन आभा अग्रवाल के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने हेतु लिखा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *