

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जायेंगे दिल्ली मुख्यमंत्री निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय रात्रि सात बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से विमान द्वारा रवाना होकर 8.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्य मंत्री नई दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ विज्ञान भवन में वाम पंथी उग्रवाद (LWE ) प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक में शामिल होंगे बैठक में आंध्र प्रदेश,बिहार,छत्तीसगढ, झारखंड, तेलंगाना, उड़ीसा, महाराष्ट्र, और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भाग लेंगे । साथ ही वाम पंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने में राज्यों का सहयोग कर रहे हैं केंद्रीय मंत्रालयों के पांच केंद्रीय मंत्री और उच्च अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहेंगे इसके अलावा उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार , केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में भाग लेंगे। यह बैठक करीब एक वर्ष पहले हुई थी। मोदी 3.0में केंद्र सरकार, मार्च 26तक नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने की घोषणा की है।

