
पं. कृष्ण कुमार तिवारी बने राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष
—सेवा, समर्पण, सहयोग, त्याग, आदर्श की अदभुत मिशाल।
प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने संगठन के वरिष्ठ सहयोगी पं. कृष्ण कुमार तिवारी को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के चेयरमैन आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि पं. कृष्ण कुमार तिवारी सेवा, समर्पण, सहयोग, त्याग, आदर्श के अदभुत मिशाल हैं जोकि संगठन के सभी साथियों के अत्यंत प्रिय व दिन -रात संगठन के कार्यों के प्रति लगे रहने वाले अद्वितीय प्रतिभा के धनी व्यक्तित्वधारी राष्ट्रभक्त हिन्दुस्तानी समाजसेवी हैं।
बता दें कि पं. कृष्ण कुमार तिवारी उत्तर प्रदेश राज्य में लखीमपुर खीरी जिला के चमेली गांव के निवासी हैं जिनका पूरा जीवन निर्धन व बेसहारा जरूरतमंद लोगों के सेवा को समर्पित है।

