
हर बेसहारा का सहारा बनने के संकल्प के साथ राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का लखीमपुर खीरी अधिवेशन सम्पन्न
—कंचनपुर में सम्मान समारोह।
लखीमपुर खीरी। हर बेसहारा का सहारा बनने व जनहित के मुद्दों पर तेजी से कार्य करने के संकल्प के साथ कंचनपुर में लखीमपुर खीरी अधिवेशन सम्पन्न हो गया जिसमें उत्कृष्ट सेवा कार्य हेतु विशिष्ट समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
उपरोक्त की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. कृष्ण कुमार तिवारी ने बताया कि मुख्य अतिथि व संगठन के चेयरमैन आर के पाण्डेय एडवोकेट के उपस्थिति में कंचनपुर में लखीमपुर खीरी अधिवेशन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवा कार्य हेतु विशिष्ट समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों व वॉलेंटियर्स ने संकल्प लिया कि वे हर बेसहारा का सहारा बनेंगे तथा जनहित के मुद्दों पर तेजी से कार्य करेंगे। इस अवसर पर आर के पाण्डेय एडवोकेट चेयरमैन, पंडित कृष्ण कुमार तिवारी, श्रीकांत वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मनोज कुमार दीक्षित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सरदार साहब सिंह राष्ट्रीय सचिव, प्रवीण कुमार शुक्ला प्रदेश सचिव धनंजय कुमार मनार प्रदेश उपाध्यक्ष, संत कुमार तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष, सौरभ दीक्षित प्रदेश सचिव, रोशन लाल वर्मा प्रदेश सचिव, मुन्नालाल प्रजापति जिला सचिव, अनिल कुमार, एक्टिव मेंबर अजय कुमार तिवारी एक्टिव मेंबर आदि सैकड़ों समाजसेवी मानवाधिकार कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

