
थाना खंडासा में विदाई समारोह का किया गया आयोजन
सेवा निवृत्त प्लाटून कमांडर शेष नारायण दुबे को खंडासा पुलिस कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई
अमानीगंज -अयोध्या
थाना खंडासा परिसर में प्लाटून कमांडर के सेवा निवृत्त होने पर रविवार को आयोजित विदाई समारोह में होमगार्डो व पुलिसकर्मियों द्वारा सेवा निवृत्त हुए होमगार्ड को अश्वपूरित भावभीनी विदाई दी गई। क्षेत्र के गोयडी गाँव निवासी शेष नारायण दुबे होमगार्ड के पद पर कार्यरत थे।
इस दौरान उन्होंने जनपद के कई थानों में नौकरी की जिनके सेवानिवृत होने पर थाना खंडासा में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें थाना खण्डासा प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने होमगार्ड शेष नारायण दुबे को माला पहनाकर व अंग वस्त्र रामचरितमानस भेटकर व उपहार देकर सम्मानित किया।
थाना अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्य करते हुए हमेशा अपने दायित्वों को कुशलता पूर्वक निर्वाहन किया शेषनारायण दुबे के कार्यकाल को सराहते हुए उनकी आंखें नम हो गई इस दौरान दर्जनों पुलिसकर्मी व होमगार्ड के जवान ने अंगवस्त्र भेंटकर व उपहार भेंट किया। बीओ अरविंद कुमार उपाध्याय ने कहा कि आज हमारे परिवार का एक साथी अपनी नौकरी की जिम्मेदारी छोड़कर आज अपने परिवार की जिम्मेदारी का निर्वाहन करने जा रहा है* इस मौके पर उप निरीक्षक महेंद्र कुमार, हर्दोस सिंह सेंगर, बीओ अरविंद कुमार उपाध्याय, नंदलाल यादव, अमित कुमार यादव चंद्रशेखर पांडेय, भोलानाथ पांडे, अनुज कुमार शुक्ला,सतीश कुमार,रमेश कुमार सिंह, बिंदेश कुमार,भास्कर मिश्रा,शशिकांत शुक्ला, कलिका प्रसाद,अमित कुमार,दिनेश कुमार ,साहब लाल,
अमरदीप राम सुधारे, राज नारायण यादव अन्य पुलिसकर्मी और होमगार्ड के जवान उपस्थित रहे।

