Wed. Aug 13th, 2025 8:56:47 PM
IndiaShan Times YouTube Channel

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा तहसील तरबगंज पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देशः-

अहमद रजा खान
जोनल ब्यूरो चीफ देवीपाटन मंडल
इंडिया शान टीवी

जिलाधिकारी नेहा शर्मा व पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा आज दिनांक 16.08.2023 को तहसील तरबगंज पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों समयबद्धता/गुणवत्ता के साथ निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *