Wed. Aug 13th, 2025 11:48:12 AM
IndiaShan Times YouTube Channel

राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने पुलिस अधीक्षक ललितपुर को किया सम्मानित

—मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचारमुक्त भारत अभियान।

ललितपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो की विशेष कार्य योजना महरौनी तहसील अध्यक्ष विवेक जोशी जी द्वारा बनाई गई और संगठन के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव प्रतीक दीक्षित के नेतृत्व में ललितपुर जिला टीम, महरौनी तहसील टीम और मड़ावरा तहसील टीम के सभी सम्मानित पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक ललितपुर मो. मुश्ताक से मिलकर उन्हे बुके भेंट किया और सम्मान सार्टिफिकेट भेट किया। इस अवसर पर एसपी महोदय द्वारा ससम्मान सहयोग का वचन दिया गया। इस दौरान जिला संरक्षक अनीश मोहम्मद, जिला अध्यक्ष राहुल देव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत चाचौंदिया, जिला महासचिव विनोद जैन, महरौनी तहसील अध्यक्ष विवेक जोशी, तहसील उपाध्यक्ष मड़ावरा राजीव जैन, तहसील कोषाध्यक्ष मड़ावरा अजय सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।

अहमद रजा खान
जोनल ब्यूरो चीफ देवीपाटन मंडल
इंडिया शान टीवी

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *