Fri. Sep 20th, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

जुआ खेलते हुए 04 अभियुक्त गिरफ्तार-

अहमद रजा खान
जोनल ब्यूरो चीफ देवीपाटन मंडल
इंडिया शान टीवी

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सट्टेबाजों/जुआरियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों के दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 देहात पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान जुआ खेलते 04 अभियुक्तों-01. कृष्ण मोहन मिश्रा, 02. अर्जुन वर्मा, 03. सर्वेश कुमार गौतम, 04. लोकेन्द्र कुमार लोधी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते व फड से 3000 रूपये बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 देहात में जुआ अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

  1. कृष्ण मोहन मिश्रा पुत्र जगदीश प्रसाद मिश्रा नि0 ग्राम पण्डरी कृपाल थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
  2. अर्जुन वर्मा पुत्र रामअचल नि0 ग्राम सनपुरवा पिलखई थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
  3. सर्वेश कुमार गौतम पुत्र रामहित गौतम नि0 ग्राम पण्डरी कृपाल थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
  4. लोकेन्द्र कुमार लोधी पुत्र देवदत्त सिंह लोधी नि0 ग्राम बाबूपुर खुशकरी थाना आदमपुर जनपद कासगंज हालपता आनन्द राईस मिल माल गोदाम सोनार गली थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-

  1. मु0अ0सं0 509/2023 धारा 13 जुआ अधि0 थाना को०देहात जनपद गोण्डा।

गिरफ्तारी कर्ता टीम-
व0उ0नि0 खुश मोहम्मद खॉं मय टीम।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *