Fri. Sep 20th, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर केशव कुमार के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अन्तर्गत मिशन शक्ति (चतुर्थ चरण) जागरुकता अभियान के क्रम में नारी सुरक्षा दल द्वारा किया जा रहा है महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक

अहमद रजा खान जोनल ब्यूरो चीफ देवीपाटन मंडल इंडिया शान टाइम्स न्यूज

जनपद बलरामपुर के समस्त थानों पर नियुक्त एंटी रोमियो स्क्वाड दल, महिला बीट पुलिस अधिकारी, नारी सुरक्षा दल द्वारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत प्रमुख चौराहो/गॉवों/भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर चौपाल लगाकर मिशन शक्ति अभियानके बारे में महिलाओं/बालिकाओं आदि को जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के बारे में बताते हुए जागरूक किया गया। साथ ही साथ सेल्फ डिफेंस व हेल्पलाइन नंबर- वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु-108 पुलिस कंट्रोल नंबर -112, चाइल्ड हेल्पलाइन -1098 व साइबर अपराधों जैसे- OTP शेयरिंग,लकी ड्रा फ्रॉड कॉल, स्मॉर्ट एडिटिंग वीडियो कॉल,बैंकिंग फ्रॉड आदि के बारे में भी जानकारी दी गयी। साथ ही साथ यह भी बताया गया की यदि किसी प्रकार की समस्या होती है या कहीं आने-जाने पर कोई अंजान व्यक्ति परेशान करता है तो हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।
महिलाओं को उनके अधिकार के लिए बनाए गए कानून व नियमों के बारे में जानकारी दी गई तथा पंपलेट का वितरण किया गया।
इस दौरान सभी को साइबर अपराध से बचाव के बारे मे भी जानकारी दी गई

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *