Mon. Aug 4th, 2025 12:10:37 AM
IndiaShan Times YouTube Channel

पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट को यातायात विभाग ने दिया कर्मयोगी सम्मान

— यातायात जागरुकता अभियान। प्रयागराज। हाई कोर्ट इलाहाबाद के वरिष्ठ समाजसेवी अधिवक्ता व पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट को यातायात विभाग प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) ने कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित किया है। जानकारी के अनुसार यातायात जागरुकता अभियान में सक्रिय योगदान तथा विशिष्ट सामाजिक सेवा कार्य हेतु यातायात विभाग प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) ने आर के पाण्डेय एडवोकेट को कर्मयोगी सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है। यह सम्मान यातायात निरीक्षक पवन कुमार पाण्डेय द्वारा पुष्पगुच्छ के साथ आर के पाण्डेय एडवोकेट को दिया गया। इस अवसर पर सक्रिय समाजसेवी व राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता नीतीश कुमार शुक्ला, अमित कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *