Fri. Sep 20th, 2024
IndiaShan Times YouTube Channel

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने पंडित राजनाथ मिश्र को गुजरात का प्रदेश अध्यक्ष जबकि बृजेश कुमार सिंह को महाराष्ट्र के पुणे का जिलाध्यक्ष बनाया

— गुजरात तथा महाराष्ट्र में संगठन विस्तार।

प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने गुजरात तथा महाराष्ट्र राज्य में संगठन का विस्तार करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी पंडित राजनाथ मिश्र को गुजरात का प्रदेश अध्यक्ष जबकि युवा समाजसेवी बृजेश कुमार सिंह को महाराष्ट्र राज्य के पुणे का जिलाध्यक्ष बनाया है।
उपरोक्त जानकारी संगठन के मुख्यालय प्रयागराज से राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट द्वारा दी गई है। संगठन का विश्वास है कि पंडित राजनाथ मिश्र तथा बृजेश कुमार सिंह के मनोनयन के साथ गुजरात और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में मानवाधिकार संरक्षण तथा भ्रष्टाचारमुक्त भारत अभियान के कार्यों में तेजी आएगी और सफलता भी मिलेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *